सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चप्पन कद्दू की खेती से किसान चमकाएं अपनी किस्मत, कम लागत में मिलेगा मुनाफा !

भारत में अब किसान पारंपरिक खेती से हटकर सब्जी, औषधीय पौधे और फूलों की खेती कर रहे हैं, तभी किसानों को खेती में अच्छा मुनाफा हो रहा है क्योंकि यह फसलें कम लागत और कम समय में अच्छा मुनाफा देती हैं ऐसे में आपको चप्पन कद्दू की खेती की जानकारी दे रहे हैं जिसे जुकीनी भी कहते हैं जो किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है.

चप्पन कद्दू की खेती कद्दू वर्गीय फसल के लिए होती है. यह एक लतावर्गीय पौधा होता है, जिसकी लम्बाई 2-3 फीट तक ही होती है, चप्पन कद्दू का उपयोग सब्जी के रूप में होता है यह शरीर में केरोटीन की मात्रा को पूरा करता है और कैंसर की बीमारी में भी लाभकारी माना जाता है चप्पन कद्दू में पोटेशियम और विटामिन ए, सी जैसे पोषक तत्व भी होते हैं. इतना ही नहीं फिल्म स्टार इस सब्जी को खाना खूब पसंद करते हैं, क्योकि यह वजन को नियंत्रित रखने में बहुत लाभकारी होती है. इसलिए चप्पन कद्दू की खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं आईये जानते हैं खेती का तरीका... 
उपयुक्त जलवायु- खेती के लिए उष्णकटिबंधीय जलवायु सबसे अच्छी होती है इसकी खेती रबी की फसल के साथ की जाती है सर्दी का मौसम सबसे उपयुक्त होता है लेकिन सर्दियों में पड़ने वाला पाला नुकसानदायक होता है पौधे अधिक धूप सहन नहीं कर पाते क्योंकि तेज़ धूप से फल ख़राब होते हैं गुणवत्ता में भी कमी आती है पौधों को शुरुआत में अंकुरण के समय 20 डिग्री के आसपास तापमान चाहिए होता है फिर पौधों को विकास करने के लिए सामान्य तापमान की जरूरत होती है. 

मिट्टी का चयन- खेती के लिए उचित जल निकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी की जरूरत होती है. भूमि में कार्बनिक पदार्थो की उचित मात्रा भी होनी चाहिए और अम्लीय या क्षारीय भूमि में चप्पन कद्दू की खेती बिल्कुल न करें. 6.5 -7.5 के बीच पीएच मान वाली भूमि को खेती के लिए उपयुक्त मानते हैं.

 खेत की तैयारी- सबसे पहले खेत की सफाई कर गहरी जुताई करें इससे खेत में मौजूद पुरानी फसल के अवशेष नष्ट हो जाएंगे. जुताई के बाद खेत में गोबर की खाद डालकर मिट्टी में अच्छे से मिलाएं इसके बाद सिंचाई कर पलेव कर दें पलेव के बाद जब खेत की मिट्टी सूख जाए तो रोटावेटर लगाकर खेत की जुताई करें इसके बाद खेत में पाटा लगाकर भूमि को समतल कर देते हैं समतल भूमि में बीज रोपाई के लिए मेड़ तैयार की जाती है.


रोपाई का समय- चप्पन कद्दू की खेती रबी की फसल के समय होती है इस दौरान इसके बीजों की रोपाई अक्टूबर से नवम्बर तक करनी चाहिए जबकि पर्वतीय क्षेत्र जहां सर्दियों के दौरान अधिक बर्फबारी होती है वहां बीजों की रोपाई जनवरी से मार्च तक की जाती है. 

रोपाई- बीजों को बुवाई से पहले कार्बेन्डाजिम, ट्राइकोडरमा विराइड या फिर थीरम की उचित मात्रा से उपचारित करना चाहिए एक हेक्टेयर खेत में बुवाई के लिए करीब 5 से 7 किलो बीज पर्याप्त होते हैं. इन्हें खेत में बनाई मेड़ पर लगाना चाहिए पंक्तियों में तैयार मेड़ पर बीजों को लगाने के लिए ड्रिल विधि का इस्तेमाल करना चाहिए. मेड़ो के बीच डेढ़ फ़ीट की दूरी रखें और बीजों के बीच एक फ़ीट की दूरी रखें भूमि में बीजों को 2- 3 सेंटीमीटर की गहराई में लगाएं ताकि अंकुरण ठीक तरह से हो सके. 

सिंचाई- बीज रोपाई के बाद सिंचाई करें इसके बीजों को अंकुरण के समय तक नमी की जरूरत होती है नम भूमि में बीजों का अंकुरण ठीक तरह से होता है फिर बीज अंकुरित होने पर पौधों को 10 दिन के अंतराल में पानी दें कद्दू की फसल तैयार होने तक 8-10 सिंचाई करें. 

ये भी पढ़ेंः इस विदेशी फसल की देश में डिमांड, किसानों को कर देगी मालामाल !

कमाई - बुवाई के करीब 60 से 70 दिन बाद उत्पादन मिलना शुरू हो जाता है. फलों की तुड़ाई कच्चे के रूप में करें जब पौधों पर लगे फलो का रंग आकर्षक और आकार अच्छा दिखाई दे तब तुड़ाई करें. एक हेक्टेयर के खेत में उन्नत किस्मों का औसतन उत्पादन 150 क्विंटल मिलता है 30 रूपए किलो के हिसाब से किसान भाई डेढ़ से दो लाख तक की कमाई कर सकते हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौसम विभाग ने जारी किया वर्ष 2023 के लिए मानसून पूर्वानुमान, इस वर्ष बारिश को लेकर की यह भविष्यवाण

मानसून पूर्वानुमान वर्ष 2023 अभी तक किसानों के लिए यह साल परेशानियों भरा रहा है, बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं प्राइवेट मौसम पूर्वानुमान एजेंसी, स्काईमेट वेदर ने इस वर्ष सामान्य से कम मानसूनी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है जिससे किसानों कि चिंता और बढ़ गई है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने भी इस वर्ष के लिए अपना पहला मानसून पूर्वानुमान जारी कर दिया है, जिसमें किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने इस वर्ष के अपने पहले पूर्वानुमान में इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की मानें तो पूरे देश में जून से सितंबर तक दक्षिण पश्चिम मानसून की 96 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना है जिससे किसानों को कम वर्षा के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस वर्ष मानसून में कितनी वर्षा होगी?  मौसम विभाग ने इस वर्ष अपने पहले पूर्वानुमान में बताया है कि इस वर्ष देश में मात्रात्मक रूप से, मानसून मौसमी वर्षा ± 5 प्रतिशत की मॉडल त्रुटि के साथ लंबी अवधि के औसत ( एलपीए ) ...

किसानों के लिए खुशखबरी: अब समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान ख़रीदेगी सरकार

समर्थन मूल्य MSP पर धान की खरीद देश में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई नई योजनाएँ शुरू की जा रही है, तो वहीं खेती को लाभकारी बनाने के लिए अधिक से अधिक को किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP का लाभ दिया जा रहा है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। सरकार ने राज्य में इस वर्ष किसानों से अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान ख़रीदने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की। विधानसभा में चर्चा के बाद विनियोग विधेयक 2023 पारित कर दिया गया। अभी 15 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान ख़रीदती है सरकार छत्तीसगढ़ में सरकार अभी तक पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की ख़रीदी की जाती है जिसके चलते अधिक पैदावार होने पर किसानों को शेष रह गई धान को बाजार में औने-पौने दामों पर बेचना पड़ता था। जिससे किसानों क...

छत्तीसगढ़ के किसान जान लें कौन सी बीमा कम्पनी करती है उनके जिले में फसल बीमा

फसल बीमा कम्पनी लिस्ट  छत्तीसगढ़ देश में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए वर्ष 2016 से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। इस योजना को अब ऋणी किसानों के लिए स्वेच्छिक कर दिया गया है, जिससे ऋणी एवं अऋणी किसान अब अपनी इच्छा के अनुसार बोई गई फसल का बीमा करा सकते हैं। योजना के तहत प्रत्येक राज्य में सूचीवद्ध जनरल बीमा कम्पनियों के द्वारा बीमा किया जाता है। जिसमें अलग-अलग जिलों में क्लस्टर बनाकर बीमा कम्पनियाँ बीमा करती हैं। फसल बीमा कम्पनियों का चयन सम्बंधित राज्य सरकार द्वारा बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।  ऐसे में किसानों को फसल बीमा करवाते समय जिस कम्पनी के द्वारा बीमा किया गया है उसकी जानकारी होना आवश्यक है, ताकि प्राकृतिक आपदा के समय फसल क्षति होने पर किसान समय पर कम्पनी को सूचित कर फसल क्षति का आंकलन करा सकें। किसान समाधान छत्तीसगढ़ राज्य में कार्य कर रही फसल बीमा कम्पनी एवं उनके टोल फ्री नम्बर की जानकारी अपने पाठकों के लिए लेकर आया है। वर्ष 2022-23 के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में फसल बीमा करने वाली कम्पनी लिस्ट एवं ...