सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मौसम चेतावनी: 23 से 25 मार्च के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओला वृष्टि

 मौसम चेतावनी: 23 से 25 मार्च के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओला वृष्टि 
देश में बीते कुछ दिनों से हो रही आंधी-बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों को फसलों को काफी नुकसान हुआ है और यह सिलसिला अभी थमा नहीं है। देश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ WD सक्रिय हो गया है। जिसके प्रभाव से एक बार फिर उत्तर एवं मध्य भारतीय राज्यों में बारिश एवं ओला वृष्टि का दौर शुरू होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD की मानें तो 23 मार्च की शाम से एक बार फिर से उत्तर पश्चिमी राज्यों में आंधी बारिश एवं ओला वृष्टि का दौर शुरू हो जाएगा

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23-24 मार्च के दौरान आंधी बारिश के साथ ही ओला वृष्टि हो सकती है। वही उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ एवं छत्तीसगढ़ में 25-26 मार्च के दौरान अधिकांश हिस्सों में आंधी बारिश के साथ कहीं-कहीं ओला वृष्टि भी हो सकती है। 

मध्य प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओला वृष्टि

भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 24 से 26 मार्च के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर,  आगर-मालवा, नीमच, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शयोपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंगपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी ज़िलों में कहीं-कहीं कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि 

भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 23 से 24 मार्च के दौरान राजस्थान के अलवर, बाँसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुंनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरु, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर नागौर एवं श्री गंगानगर ज़िलों में कहीं-कहीं कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओला वृष्टि - 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र के अनुसार 24 से 26 मार्च के दौरान छत्तीसगढ़ सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमतारा, कबीरधाम, राजनंदगाँव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाडा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों में कई स्थानों पर कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश एवं ओला वृष्टि होने की सम्भावना है। 25 एवं 26 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की तीव्रता अधिक रहने का अनुमान है।

 पंजाब एवं हरियाणा राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि 

भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 23 एवं 24 मार्च के दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरन-तारण, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, भटिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला एवं सास नगर जिलों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि होने की सम्भावना है। वही 25 मार्च को भी कुछ जिलों में आंधी बारिश हो सकती है वहीँ हरियाणा राज्य में 23 एवं 24 मार्च के दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्र गढ़, रेवारी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी एवं चरखी दादरी जिलों में कई स्थानों कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि होने की सम्भावना है। वही 25 मार्च को भी कुछ जिलों में आंधी बारिश हो सकती है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तारबंदी योजना को मिली मंजूरी, एक लाख किसानों को तारबंदी के लिए दिया जाएगा अनुदान

तारबंदी Fencing के लिए अनुदान योजना हर वर्ष किसानों की फसलों को आवारा पशुओं, नीलगाय एवं जंगली जानवरों से काफी नुकसान होता है, जिसका सीधा असर उनकी आमदनी पर पड़ता है। ऐसे में सरकार द्वारा फसलों की सुरक्षा के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही है। इसमें राजस्थान सरकार ने राज्य में किसानों को अपने खेतों की तारबंदी योजना के लिए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मंजूरी दे दी है। साथ ही अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके इसके लिए योजना में कई संशोधन भी किए गए हैं। राजस्थान सरकार प्रदेश के एक लाख किसानों को 4 करोड़ मीटर तारबंदी के लिए अनुदान देगी। इस पर 444.40 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने निराश्रित पशुओं से फसलों को बचाने के लिए तारबंदी के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब सामुदायिक तारबंदी Fencing के लिए मिलेगा 70 फ़ीसदी अनुदान तारबंदी में सामुदायिक भागीदारी पर अब पहले से अधिक अनुदान मिलेगा। इसमें 10 या अधिक किसानों के समूह को न्यूनतम 5 हैक्टेयर में तारबंदी के लिए अनुदान राशि 70 प्रतिशत की गई है। राजस्थान सरकार ने यह स्वीकृति आगामी दो वर्षों के लिए...

चप्पन कद्दू की खेती से किसान चमकाएं अपनी किस्मत, कम लागत में मिलेगा मुनाफा !

भारत में अब किसान पारंपरिक खेती से हटकर सब्जी, औषधीय पौधे और फूलों की खेती कर रहे हैं, तभी किसानों को खेती में अच्छा मुनाफा हो रहा है क्योंकि यह फसलें कम लागत और कम समय में अच्छा मुनाफा देती हैं ऐसे में आपको चप्पन कद्दू की खेती की जानकारी दे रहे हैं जिसे जुकीनी भी कहते हैं जो किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है. चप्पन कद्दू की खेती कद्दू वर्गीय फसल के लिए होती है. यह एक लतावर्गीय पौधा होता है, जिसकी लम्बाई 2-3 फीट तक ही होती है, चप्पन कद्दू का उपयोग सब्जी के रूप में होता है यह शरीर में केरोटीन की मात्रा को पूरा करता है और कैंसर की बीमारी में भी लाभकारी माना जाता है चप्पन कद्दू में पोटेशियम और विटामिन ए, सी जैसे पोषक तत्व भी होते हैं. इतना ही नहीं फिल्म स्टार इस सब्जी को खाना खूब पसंद करते हैं, क्योकि यह वजन को नियंत्रित रखने में बहुत लाभकारी होती है. इसलिए चप्पन कद्दू की खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं आईये जानते हैं खेती का तरीका...  उपयुक्त जलवायु- खेती के लिए उष्णकटिबंधीय जलवायु सबसे अच्छी होती है इसकी खेती रबी की फसल के साथ की जाती है सर्दी का मौसम स...

सम्पूर्ण भारत का मार्च 18, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

सम्पूर्ण भारत का मार्च 18, 2023 का मौसम पूर्वानुमान देश भर में मौसम प्रणाली: एक पश्चिमी विक्षोभ को अफगानिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे कच्छ पर बना हुआ है। निचले स्तरों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर राजस्थान पर बना हुआ है। एक ट्रफ निचले स्तरों पर दक्षिण तमिलनाडु से उत्तरी कोंकण तक तटीय और आंतरिक कर्नाटक और गोवा से गुजरती हुई जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हुई। हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, मेघालय, आंध्र प्रदेश, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गोवा, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के बौछारें गिरी। जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड, गुजरात, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम म...